हिन्दी सारांश – Macavity: The Mystery Cat | T. S. Eliot | 12thEnglish.com

Hindi Summary: Macavity – The Mystery Cat | T. S. Eliot  Bihar Board 12th | 100 Marks English | by Malendra Sir 

कविता – मैकाविटी: द मिस्ट्री कैटटी.एस. एलियट के द्वारा लिखी गयी है।
यह कविता हास्यप्रद है।
कवि ने अपनी बिल्ली की शरारतों का मजाकिया तरीके से वर्णन किया है।
अपनी बिल्ली के बारे में वे बताते हैं कि उनकी बिल्ली मैकविटीएक लंबी पतली और बहुत चालाक बिल्ली है।
यह इतनी शातिर है कि यह दबे पाँव आती है और किसी को पता भी नहीं चलता।
यह अपराध करने के बाद अपने पीछे कोई संकेत भी नहीं छोड़ता है।
न ही यह कभी भी किसी के द्वारा रंगे हाथ पकड़ा जाता है।
यह हमारे आसपास की हर जगह पहुँच जाता है लेकिन इसकी गतिविधि को कोई नहीं जान पाता है।
यह लोगों को धोखा देता है।
इसकी शिकायत पुलिस से भी नहीं कर सकते क्योंकि उनके पास इसके पंजों के निशान नहीं होते जिससे इसकी पहचान हो सके और इसे पकड़ा जा सके।
यह एक सामान्य अपराधी नहीं है, यह एक मास्टर क्रिमिनल है, जो इंसानों के बनाये कानूनों के साथ-साथ प्राकृतिक कानूनों को भी तोड़ने में माहिर है।
यही कारण है कि कवि इसे द मिस्ट्री कैट – रहस्यमयी बिल्लीकहता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *