हिन्दी सारांश: Indian Civilization and Culture | Mahatma Gandhi

हिन्दी सारांश: Indian Civilization and Culture


इंडियन सिविलाइज़ेशन एंड कल्चरराष्ट्रपिता महात्मा गाँधी (1869-1948) के द्वारा लिखा गया एक निबंध है। उन्होंने भारत को आज़ादी दिलाने के लिए अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़  मुख्य हथियार के रूप में सत्य और अहिंसा का सफ़लतापूर्वक उपयोग किया।

इस निबंध में महात्मा गाँधी भारतीय सभ्यता की विशेषताओं को व्यक्त करते हैं। वे मानते हैं कि भारतीय सभ्यता पूरे विश्व में अनूठी है और भारत ने जिस सभ्यता को विकसित किया है, वह दुनिया में अपराजेय है।

गांधीजी पश्चिमी और भारतीय सभ्यता के बीच एक स्पष्ट तुलना करते हैं।
वे कहते हैं कि भारतीय सभ्यता जीवन के नैतिक मूल्यों को ऊपर उठाने वाली है। 
हमारे पूर्वज छोटे गाँवों में रहकर भी संतुष्ट और सुखी होते थे, क्योंकि वे विलासिता एवं शारीरिक सुख को अनुचित महत्त्व नहीं देते थे। गांधीजी का मानना था कि एक निश्चित स्तर तक शारीरिक आराम एवं विलासिता ठीक है, लेकिन हमें इनका आदी नहीं होना चाहिए।

निबंध में, दूसरी सभ्यताओं के बारे में बात करते हुए गाँधीजी कभी पूर्वाग्रही नहीं होते हैं।
वे पश्चिमी सभ्यता की सबसे अच्छी चीजों के भारतीय सभ्यता के साथ एकीकरण पर जोर देते हैं।
गांधीजी के अनुसार सभ्यता एक ऐसा रास्ता है जो देश के लोगों को उनके कर्तव्य की ओर ले जाता है। गांधीजी भारतीय सभ्यता की कुछ विशेषताओं का उल्लेख करते हैं, उदाहरण के लिए – “सादा जीवन उच्च विचार”, “जियें और जीने दें”, इत्यादि।

वे नैतिक उत्थान एवं आत्म-संतोष को मनुष्य की सच्ची खुशियों के रूप में इंगित करते हैं। 
उनका मानना है कि मनुष्य का मन एक चंचल चिड़िया के समान होता है, जो हमेशा अस्थिर रहता है। यह कभी संतुष्ट नहीं होता है। 
वह धन संचय का भी बहिष्कार करते हैं।

इस निबंध में गांधीजी पश्चिमी सभ्यता का अंधा अनुकरण करने से मना करते हैं।
वे कहते हैं कि भारतीय सभ्यता के ऊँचे आदर्शो का अनुसरण करना हर भारतीय का कर्तव्य है।


Summary: Bharat is My Home – https://www.12thenglish.com/2019/11/english-summary-bharat-is-my-home-bihar.html

Summary: – A Pinch of Snuff – https://www.12thenglish.com/2019/11/english-summary-pinch-of-snuff-bihar.html

1 thought on “हिन्दी सारांश: Indian Civilization and Culture | Mahatma Gandhi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *