हिन्दी सारांश – Ideas That Have Helped Mankind | Bertrand Russell | 12thEnglish.com

Hindi Summary: Ideas That Have Helped Mankind | Bertrand Russell  Bihar Board 12th | 100 Marks English | by Malendra Sir 

आइडियाज दैट हैव हेल्पड मैनकाइंडब्रिटिश दार्शनिक और गणितज्ञ बर्ट्रेंड रसेल के द्वारा लिखा गया एक निबंध है। 

इस निबंध में उन्होंने उन विचारों को चित्रित किया है जिन्होंने मानवजाति की सभ्य और पशुओं से बेहतर बनने में मदद की हैं। 
मनुष्यों के पास बौद्धिक क्षमता और नैतिक गुण हैं जो इंसानों को पशुओं से अलग बनाता है।
मानवजाति के कुछ आविष्कारों ने इंसानों के सभ्य बनने में इनकी सहायता की।
उदहारण के तौर पर आग की खोज को सभ्यता की दौड़ में एक मील का पत्थर माना जाता है।
मनुष्य पालतू पशुओं को अपने साथ रखने लगा।
ऐसे पशुओं के घरेलुकरण ने कई तरह से मनुष्य की सहायता की।
भाषा की खोज और लिखने के विचार ने मनुष्य को एक जंगली प्राणी से उसके वर्तमान सभ्य अवस्था तक ऊपर उठा दिया।
सभ्यता ने परिवार में रहने का विचार दिया।
इसने समाज को एक नैतिक जीवन बिताने के कुछ मानदंड भी दिये।
सभ्यता ने हमें एक दूसरे के साथ मित्रवत होना सिखाया।
दूसरी तरफ़ मनुष्यों में कुछ खामियां भी हैं जो पशुओं में नहीं पायी जाती हैं, उदाहरण के तौर पर भावनायें।
भावनायें मनुष्य की मानसिक शांति छीन लेती हैं लेकिन दूसरे नैतिक एवं बौद्धिक गुण मनुष्यों को अधिक खुशहाल एवं अधिक शांत होने में मदद करते है।
आख़िर में प्रिंटिंग प्रेस के अविष्कार ने सभ्यता की पूरी तस्वीर बदल कर रख दी। इससे सूचनाओं का अधिक तेजी से प्रसार हुआ और मानवजाति के सभ्यता के ओर की यात्रा और तेज हो गयी।

1 thought on “हिन्दी सारांश – Ideas That Have Helped Mankind | Bertrand Russell | 12thEnglish.com”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *